क्या आप इस ब्लॉग के फॉलोवर है ? अगर नहीं तो बनिए और हमारा हौसला बढ़ाए

" तू पुछ सकता है क्यों की तुझे हक है ,बुझदिलो को आज भी अपने जमीर पर शक है ।"

आह से आह्हा तक .. भ्रस्टाचार "

आह से आह्हा तक .. भ्रस्टाचार "

                        " देश की जनता को मै ये सन्देश देना चाहता था " ये बयां था सुरेश कलमाड़ी पर चप्पल का प्रहार करनेवाले युवक का | आखिरकार ऐसी नौबत क्यों आई जनता के सामने ? क्यों अपने ही चुने हुवे नेता को चप्पल से मारना चाहती है जनता ? "
                        " शर्मनाक बात " 
                                                      " देश के एक युवक द्वारा सुरेश कलमाड़ी पर चप्पल का प्रहार और उसका बयां सायद बरसो से सो रही जनता को समाज में आये तो अच्छा क्यों की आज तक आम आदमी चुप बैठा है ,तभी तो देश में पिछले कुछ सालों से घोटाले हो रहे है अन्यथा क्या मजाल है देश के भ्रस्ट नेता की और सरकार की , की भ्रस्टाचार करने के बाद भी वो सत्ता में रहे सके |"
                                                    " प्रजा तंत्र में विश्वाश रखनेवाली भारत की जनता को आज अपने ही द्वारा चुने हुवे नेता परेशान कर रहे है आज भारत देश का ये हाल है की भ्रस्ताचारी नेता जब मौज मन रहे है तब भारत का आम आदमी अपना और अपने बच्चों का पेट भरने के लिए जुन्ज रहा है ... महेंगाई , भ्रस्टाचार ,और कई विवादों भारत में आग लगी हुई है और सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार "फिडल" बजा रही है ..कभी पेट्रोल के दाम ..तो कभी प्याज ..कभी अनाज का सड़ना ... कोर्ट का भी नहीं मानना ये सब क्या है भाई ?"

 * देश भर में आज तक जितने भी घोटाले हुवे है उन पर एक नजर डालो |
                                                      " अगर हम देश आजाद हुवा तब से लेकर आज तक जितने भी घोटाले हुवे है उन पर एक नजर डालेंगे तो पता चलेगा की जनता का गुस्सा जायज है या नहीं है ? आज तक हुवे घोटाले में सभी जगह कांग्रेस और उनका सहयोगी दल ही नजर आएगा ..आओ नजर करते है 
            कॉमनवेल्थ गेम्स 
            चारा घोटाला 
            आदर्श सोसायटी 
           २ जी घोटाला
           बोफोर्ष घोटाला  .......... लिस्ट बहुत लम्बी है ..सायद यहाँ जगह कम पड़ेगी ...आप खुद ही ट्राय करना जरूर |"
  
 * कांग्रेस की फितरत क्या सही है ? 
                                                       " देश में अगर कुछ होता है तो कांग्रेस फ़ौरन वहां के मुख्यमंत्री को पद छोड़ने के लिए मजबूर करती है या फिर " राष्ट्रपति शाशन " की मांग करती है मगर जब खुद के ही मंत्री दल ने इतने सारे घोटाले किये है तब ना सत्ता छोड़ रही है ना ही दे रही है न्याय ..हजारों करोड़ों के घोटाले के बावजूद भी सत्ता पर चिपक कर बैठी हुई कांग्रेस की सरकार ना ही घोटाले की जिम्मेदारियां ले रही और ना ही सत्ता छोड़ रही है इसे हम क्या कहे बेशर्मी , बेशर्मी की हद होती है या नहीं ?   "

* जन लोकपाल और कांग्रेस का डर ..|"
                                   " जन लोकपाल कानून को लेकर सारा देश उत्तेजित है वही पर कांग्रेस के भ्रस्ट नेता में मचा है तहेलका ..क्यों मनाने जा रहे है कभी "बाबा रामदेव "को तो कभी "अन्ना हजारे जी "को ..तो सिद्धि बात है की यही लोग जो चोर है और ये लोग नहीं चाहते है की ऐसा कोई कानून आये और उनकी भ्रस्टाचार की दुकान बंध हो जाये और वो भी कानून के दायरे में आये फिल हाल ही कांग्रेस ने कहा था की " देश के प्रधान मंत्री जैसे गरिमा पूर्ण पद को जन लोकपाल के दायरे में ना लिया जाये " क्यों भाई ..इस वक़्त जब देश के प्रधान मंत्री मनमोहन को सब पता है फिर भी वो भ्रस्टाचार के खिलाफ कुछ बोल नहीं रहे है तो फिर क्यों इस पद को भी इस दायरे में ना लिया जाये ..उनका मौन ही देश के लिए सबसे बड़ा खतरा जो है अगर वो सच्चाई बयां कर देते तो देश के करोडो रुपये बच जाते और भ्रस्टाचारी नेता को मिलती सजा , "
                                  " आज तक सत्ता का दुरुपयोग करके भ्रस्टाचार करनेवाली सबसे निक्कमी सरकार है कांग्रेस , अरे ये तो दिग्विजय जैसे लोगों को भी चुप रहेने का आदेश नहीं दे पा रही है ..बड़े होसियार है ये दिग्विजय जिनकी नजर में " ओसामा " .." ओसामाजी " जो है ..वो भला देश के बारे में क्या अच्छा सोच और बोल सकते है |"
* कांग्रेस अब देश को लूटना बंध करो 
                                 " महेंगाई पर महेंगाई आम आदमी को देने वाली ये सरकार खुश कर सकती है सिर्फ और सिर्फ उधोगपतियों को क्यों की इस सरकार को आम आदमी के दर्द की कुछ पड़ी ही नहीं है ..आपको देखनी है सच्चाई की क्या हालत है देश के गरीब लोगों के  तो फिर यहाँ जाओ और पढो .. " एक रोटी चाहिए मुझे ..एक सच्ची घटना | "|" 
             "मगर इस से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा सरकार को क्यों की ये सरकार ना सुनती है ...ना देखती है ..और ना ही बोलती है ये सिर्फ देश की जनता को लूटना और भ्रस्टाचार करना ही जानती है ..कभी ifpri की वेब साईट पर भी जाना जरूर भारत की असलियत का पता चल जायेगा |"  

इस शानदार कार्टून के लिए दीपक जी मै आपका आभारी हु    

Categories:

0 comments:

 

जल्द आ रही है पोस्ट

चुनाव आयोग गुनहगार है

" क्यू कहा चुनाव आयोग गुनहगार है ? ये आप खुद ही पढ़िएगा इस ब्लॉग मे आनेवाली अगली पोस्ट मे ..... अगर आपके पास इस पोस्ट के बारे मे है कोई सुजाव तो हमे लिख भेजिये "

- आम आदमी

संविधान आखिर हम पर ही क्यू ?

कौन जानता है की इस देश का संविधान क्या है ? नेता लोग हमे ही संविधान की दुहाई देते है क्या इस देश का संविधान सिर्फ आम आदमी के लिए ही है ? नेता के लिए नहीं ?

why this ?

देश के चलन में शहीदों की जगह "क्रोस" का निशान क्यों ? अपने मंत्रियो से पूछिए की उन्होंने ५ साल में आपके लिए क्या किया ? क्यों की ये नेता " समाज सेवा " भूल गए है तो सिर्फ हमारी नींद की वजह से ... आप पूछ सकते है आप दाता है ..आप मालिक है इस देश के ..पूछिये